संबलपुर,दिनांक : 05 दिसम्बर,2020 : महानदी कोलफील्डस लिमिटेड की जागृति महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती संगीता सिंन्हा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में तथा सभी उपाध्यक्षों के सहयोग से कोविड-19 की नीति को ध्यान में रखते हुए तथा सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए मंडल की सदस्यों ने लक्ष्मीपडा गॉंव के 32 बच्चों को स्वेटर वितरण किया ।
एमसीएल कंपनी के सीएसआर के तहत जागृति महिला मंडल की समर्पण परियोजना के अन्तर्गत जागृति महिला मंडल की सदस्यो ने संबलपुर के आसपास के जरूरतमंद व असहाय लोगों को हमेशा सहायता करते आ रहे हैं ।